दरभंगा, जून 23 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। अंचल क्षेत्र के भगवती कसरौड़ गांव निवासी प्रकाश झा के पुत्र कुंदन कुमार झा बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 92वां स्थान पाकर बिहार प्रशासनिक सेवा के वरीय उपसमाहर्ता (सीनियर डिप्टी कलेक्टर) के पद पर चयनित हुये हैं। कुंदन ने दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी करने के दौरान बीपीएससी में सफलता पायी है। किसान परिवार से जुड़े कुंदन ने बताया कि वे 10 घंटे रोज पढ़ाई करते थे। कभी कोई कोंचिग नहीं किया। कुंदन के बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बनने पर उनके पैतृक गांव कसरौड़ में खासा उत्साह है। कुंदन की मां त्रिवेणी देवी व अनुज चंदन लोगों में मिठाईयां बांट रहे हैं। यह भी पढ़ें- जमुआ के रवि शंकर बिहार में बनेंगे ग्रामीण विकास पदाधिकारी यह भी पढ़ें- किसान पिता के पुत्र अनूप ने गांव रहकर ही पढ़ाई की यह भी पढ़ें- बीहट की रश...