मोतिहारी, मार्च 19 -- चकिया, एसं.। कुंदन ठाकुर बचपन से पढ़ाई लिखाई में बिल्कुल भी रुचि नहीं रखता था। कुंदन ठाकुर बहुत ही कम उम्र में ही अपराधी छवि का बन गया था। कुंदन ठाकुर का अपराध की दुनिया में पहला कदम हत्याकांड से शुरु हुआ था। कुंदन ठाकुर पर पहला आरोप हत्या करने का लगा था। कुंदन ठाकुर पर सीएसपी संचालक की हत्या करने का आरोप लगा था, जिसमें करीब तीन सालों तक जेल से सजा काटने के बाद जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद बांसघाट, पूरनछपड़ा के कपड़ा व्यवसाई से रंगदारी मांगने के जुर्म में भी जेल गया था। बड़े बेटे सुनील ठाकुर से आपसी घरेलू विवाद के कारण फुलेना ठाकुर और कुणाल ठाकुर भी जेल गए हुए थे।हाइवे पर लूटपाट की वारदात में भी आया था नाम मोतिहारी, निसं। नेशनल हाइवे पर लूटपाट की वारदात में भी कुंदन ठाकुर का नाम सामने आया था। इसके गिरोह...