बागेश्वर, मई 28 -- बागेश्वर। कृषि निदेशालय देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन रैखोला ने उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के सदस्य के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। भाजपाईयों ने कहा कि रैखोला का व्यापक अनुभव, किसानों के प्रति समर्पण और जनसेवा का भाव उत्तराखंड के कृषक समुदाय के कल्याण तथा कृषि विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में किसान हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की आशा व्यक्त की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, राजेंद्र राठौर, प्रकाश जोशी, हरीश कोरंगा सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे। कुंदन रैखोला की नियुक्ति से किसानों के हितों की रक्षा में नई ऊर्जा का संचार होगा। यह भी पढ़ें- कर्म्याल ने संभाला संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद में सदस्य का पद

हिंदी हिन्द...