रामपुर, जनवरी 3 -- क्षेत्र के कुंदनपुर गांव के कच्चे रास्तों से रेत से भरे वाहनों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव के मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन कर खनन वाहनों को बंद कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर सख्ती के बाद भी मुख्य मार्गों के बजाय गांव के कच्चे रास्तों से वाहन निकाल रहे हैं। रहमतगंज की ओर से देर रात से सुबह तक तेज रफ्तार खनन वाहन गुजरने से रास्ते जर्जर हो रहे हैं। विरोध करने पर धमकी देते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही खनन वाहनों के गांव से होकर गुजरने पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में चंद्रप्रकाश, शांति प्रसाद, प्रेमसिंह, महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, बाबूराम, कन्हई लाल, मोतीराम, भूप कुंवर, रमेश सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।

हिंदी ह...