बिहारशरीफ, मार्च 23 -- नगर परिषद में खुली डाक प्रक्रिया से हुई सैरातों की नीलामी फोटो : नगर परिषद-राजगीर नगर परिषद में सोमवार को सैरातों के बंदोबस्ती में भाग लेते लोग। राजगीर, निज संवाददाता। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को विभिन्न सैरातों की खुली डाक प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार की निगरानी में सैरातों के लिए बोली लगायी गयी। बड़ी संख्या में बोली लगाने वाले लोग प्रक्रिया में शामिल हुए। कुंड क्षेत्र की पार्किंग के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। 72 लाख एक हजार रुपये में सूर्यदेव कुमार उर्फ सूरज यादव ने बाजी मारी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष इन सभी सैरातों से कुल 86 लाख 25 हजार 901 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। पिछले वर्ष इन्हीं सैरातों की बंदोबस्ती से लगभग 72 लाख रुपये के आसपास राजस्व प्राप...