सिद्धार्थ, दिसम्बर 11 -- बस्ती। गौर थानाक्षेत्र के नर्सरी गांव में एक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गांव के निवासी बेचू राजभर की 17 वर्षीय बेटी मनीषा राजभर का शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। इसे देखते ही घरवालों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। इसी बीच, ग्रामीणों ने गौर थाने को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में ले लिया और पंचनामा कार्रवाई में जुट गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...