काशीपुर, फरवरी 13 -- काशीपुर, संवाददाता। वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने चार बड़े वाहनों को सीज कर दिया। शनिवार की शाम कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने केलामोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने नियम विरुद्ध चल रहे दो डंपर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली और एक कार को सीज कर दिया। इसके बाद सभी वाहनों को आईआईएम स्थित यार्ड में खड़ा कर दिया गया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट, कांस्टेबल दर्शन सिंह, मुकेश कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.