महाराजगंज, मार्च 16 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सुकरहर में एक चौथी कक्षा की छात्रा का शव घर के कमरे में छत की कुंडी से लटकता मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया है।सुकरहर गांव निवासी संतोष गुप्ता की 13 वर्षीया बेटी प्रीति कक्षा चार की छात्रा थी। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की देर रात छात्रा का शव घर के कमरे में छत की कुंडी से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजन घबरा गए और आनन-फानन में बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचे। सीएचसी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी निचलौल बसंत सिंह और ठूठीबारी कोतवाली पुलिस मौके...