गया, मार्च 2 -- इमामगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग पर बांकेबाजार थाने के कुंडिल मोड़ के पास सोमवार सुबह सड़क हादसे में वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। दो बाइक की सीधी टक्कर में दुर्घटना हुई है। सभी घायलों की पहचान बांकेबाजार थाने के गोइठा गांव के फकरुद्दीन अंसारी (60) और बिशुनपुर गांव के रामाधार पासवान के पुत्र शेखर कुमार तथा पुत्री खुशी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि गोइठा गांव के फकरुद्दीन अंसारी अपनी लूना बाइक से कुछ काम से तरवन जा रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार भाई बहन भी घायल हो गए। सभी को स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल में ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ विद्यानंद सिंहा ने बताया कि प्राथमिक इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.