अयोध्या, फरवरी 19 -- मवई, संवाददाता। विकासखंड मवई के कुंडिरा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को एचयूआरएल कंपनी की ओर से मृदा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने तथा संतुलित उर्वरक प्रयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मौजूद एबीपी योगेश कुमार प्रबंधक हिमांशु व डीके तिवारी ने किसानों को बताया कि कृषि में अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग से भूमि की उर्वरता लगातार घट रही है, जिससे उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने मृदा परीक्षण के आधार पर खाद व उर्वरक उपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में ड्रोन तकनीक के माध्यम से खेती में नवाचार की जानकारी भी दी गई। ड्रोन दीदी सबीना खातून व शीला यादव ने किसानों को ड्रोन से छिड़काव की प्रक्रिया समझाई। दिल्ली से पहुंचे य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.