प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- कुंडा, संवाददाता। कुंडा इलाके में हरे पेड़ों के काटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। लकड़ी माफिया पेड़ों को सूखा दिखाकर वन विभाग से डाल काटने की अनुमति लेते हैं और पेड़ काट कर उठा ले जाते हैं। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चकिया मौली गांव में लकड़ी माफिया ने आधा दर्जन आम के पेड़ काट लिए। विभागीय सूत्र बताते हैं कि लकड़ी माफिया ने सूखा पेड़ बताकर डाल काटने का परमिशन विभाग से लिया था। उसी के आधार पर पेड़ काट ले गए। पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है। रेंजर आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि जिन लोगों ने पेड़ काटे हैं उनके खिलाफ जुर्माना और कार्रवाई कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...