कुंडा में तीसरे दिन भी जारी रहा अधिवक्ता का प्रदर्शन
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- कुंडा तहसील के अधिवक्ताओं और तहसीलदार के बीच करीब नौ महीने से विवाद और तनातनी चल रही है। जिससे तहसील के अधिकांश काम प्रभावित हो रहे हैं। अधिवक्ता तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की जिद पर अड़े हैं। जिला प्रशासन के तहसीलदार के स्थानांतरण नहीं किए जाने से नाराज अधिवक्ता बुधवार से आन्दोलन पर उतर आए। शुक्रवार को भी तहसील गेट पर एकजुट अधिवक्ताओ ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। चेतावनी दिया कि मांगे पूरी नहीं होने पर आन्दोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर संघ के महामंत्री योगेश तिवारी योगी, पूर्व अध्यक्ष शीताल प्रसाद यादव, श्रीचंद केसरवानी,श्याम पाण्डेय, सिद्धनाथ सरोज, नीरज पाण्डेय, कौशलेश पाण्डेय, उपेन्द्र सिंह, रवि श्रीवास्तव, अभिषेक पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष तीरथ राज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.