प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- कुंडा, संवाददाता। नगर पंचायत के नरसिंहगढ़ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 92वीं जयंती मनाई गई। जयंती को सपाइयों ने बहुजन समाज दिवस (पीडीए) के रूप में मनाया। सपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुंडा राम अवध यादव काका ने काशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। बताया कि कांशीराम बहुजन आन्दोलन के नायक रहे, शोषितों के हक अधिकार दिलाने में सदैव आगे रहे। इस मौके पर अधिवक्ता अखिलेश यादव, संदीप पाल, मो. इमरान, हेमराज सरोज, सुनील यादव, कल्लू विश्वकर्मा, दरोगा यादव, राजू मिस्त्री, संजय गुप्ता, बब्बन यादव, शिव लाल यादव, आलोक यादव, डॉ. जितेन्द्र यादव, प्रमोद मौर्य, राम नरेश पाल, जगदीश सरोज, विमलेश यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...