काशीपुर, दिसम्बर 11 -- काशीपुर। कुंडा थाने में विभिन्न मामलों में जब्त कंडम वाहनों की न्यायालय के आदेश पर नीलामी की गई। इस दौरान 19 कंडम वाहनों की 97 हजार रुपये में नीलामी की गई। बीते बुधवार को कुंडा थाना में एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम अभय प्रताप सिंह व सीओ दीपक सिंह की देखरेख में नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान कंडम वाहनों की अनुमानित कीमत 86 हजार 300 रुपये आंकी गई थी। जिसके सापेक्ष बोली के दौरान सभी 19 वाहन 97 हजार रुपये में नीलाम हुए। नीलामी प्रक्रिया के दौरान दूरदराज से बोली दाता शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...