प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- प्रतापगढ़। लूट और टप्पेबाजी के कारण कुंडा कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर के दो आरोपियों को एसटीएफ लखनऊ ने बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोंडा धानेपुर बनगाई बल्टू का पुरवा निवासी हरिश्चंद और सोहनलाल बताए गए। एसटीएफ के एसआई सौरभ मिश्र के नेतृत्व में टीम ने दोनों को लखनऊ के बादशाह नगर स्टेशन से पकड़ लिया। हरिश्चंद पर रायबरेली, बहराइच, अयोध्या, कुशीनगर, गोंडा, चित्रकूट प्रतापगढ़, बस्ती और सुल्तानपुर में 17 और सोहनलाल पर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.