प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- कुंडा, संवाददाता। कुंडा के परेवानारायणपुर गांव में प्रयागराज-लखनऊ मार्ग से परेवा नारायणपुर, हथिगवां, अखैबरपुर धीमी तक 9.75 किमी सड़क के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास बुधवार शाम जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने किया।उन्होंने कहा कि कुंडा बाबागंज की जनता हमारे परिवार की तरह है हम कोई केवल परिवार मानते नहीं उसको पूरी तरह निभाते हैं। सेवानीति के लंबे राजनैतिक सफर में सदैव जनता का प्यार, स्नेह, आशीर्वाद मिलता रहा। इसके पहले कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह ने राजा भैया, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह को गदा और ऐरावत हाथी, मां दुर्गा की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल, बाबागंज विधायक विनोद...