देवघर, जनवरी 28 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना अंतर्गत सरकंडा गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में एक पक्ष के चार जबकि दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहा-सुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। उस दौरान एक पक्ष से राहुल ठाकुर, शिवलाल ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर और राधेश्याम ठाकुर घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से पवन कुमार ठाकुर को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद दोनों पक्षों ने कुंडा थाना में काउंटर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई ...