देवघर, मई 20 -- देवघर,प्रतिनिधि कुंडा थाना से महज 100 फीट की दूरी पर स्थित एक झोपड़ीनुमा चाय-नाश्ते की दुकान में 55 वर्षीया महिला माला देवी की निर्मम हत्या कर दी गई है। मंगलवार सुबह दुकान नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। बाद में जब एक व्यक्ति ने दुकान का पर्दा उठाकर अंदर देखा तो महिला का खून से लतपथ शव पड़ा था। उसका सिर बुरी तरह कूचा था और गले पर भी धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले। घटना के बाद से महिला का पति फरार बताया जा रहा है, उसके बाद पुलिस का शक उसी पर गहराता जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सबसे पहले कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल नगर थाना क्षेत्र में होने के कारण थाना प्रभारी ने ...