देवघर, जून 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में रविवार देर रात एक किसान के पुआल के ढेर में आग लग गई। पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आग की चपेट में आने से पुआल के ढेर के साथ पास में गाय-बैल रखने वाला छावनी भी जलकर राख हो गया। घटना में लगभग पांच लाख रुपए से अधिक की संपत्ति के नुकसान का दावा किया गया है। हालांकि समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंच जाने से आसपास के मकान और अन्य संपत्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

आग लगने की जानकारी जानकारी के अनुसार तेतरिया गांव निवासी सीताराम महतो, पिता- राधेश्याम महतो के पुआल के पुंज में रविवार रात करीब 12:05 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही गांव के ग्रामीण परेशान हो गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। उसके ब...