देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नशीले पदार्थ के साथ एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ व पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को संदिग्ध स्थिति में हिरासत में लिया। हालांकि, पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि युवक के पास से कितनी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी हुई है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह किस नेटवर्क से जुड़ा है और अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल हैं। साथ ही संभावित सप्लायर और खरीदारों की पहचान भी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...