जामताड़ा, नवम्बर 14 -- कुंडहित सीएचसी में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन कुंडहित, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार दोपहर कुंडहित मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य रीना मंडल एवं वंदना खां, विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल एंव प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के दौरान 14 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर के बारे में चक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार ने बताया की पूरे राज्य में झारखंड स्थापना का रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है इस उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार ने बताय...