जामताड़ा, अप्रैल 25 -- कुंडहित,प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को कुंडहित मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल ने किया। मौके पर कुंडहित के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू के अगुवाई में कुल 07 स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान रक्तदान करने वालों में प्रभारी डॉ उजाला मुर्मू के अलावे बीएएम फाल्गुनी कर्मकार, एमपीडब्ल्यू सलीम खान, उत्पल दास, रॉबिन मिश्रा, काजल फौजदार तथा तापस पाल शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। रक्त की बढ़ रही आवश्यकता को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश में सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा भी समय-समय पर रक्तदान से भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.