मोतिहारी, फरवरी 23 -- कुंडवा चैनपुर। कुंडवा चैनपुर बाजार स्थित एक घर में पीछे के गेट का ताला काटकर शनिवार रात चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। गृहस्वामी सहजानंद कुमार कुण्डवा चैनपुर निवासी रामगोपाल जालान के मकान में रहते हैं। राम गोपाल जालान सपरिवार पटना रहते हैं । वे कुण्डवा चैनपुर कभी कभार आते हैं। सहजानंद कुमार ने बताया कि शनिवार को वह अपने पुत्र के साथ बीमार मां को डॉक्टर से दिखाने मुजफ्फरपुर गये थे। रविवार को दो बजे के करीब जब वापस लौटकर कुंडवा चैनपुर पहुंचा तो घर के पीछे का गेट व एक रूम का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखा गोदरेज के अलमीरा से चोरों ने आभूषण ,कीमती कपड़ा, 10 हजार के करीब नकद चुरा लिया। घर में लगा मोटर भी गायब था। पीड़ित ने कुण्डवा चैनपुर पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...