फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 14 -- कायमगंज, संवाददाता ।अमृतपुर थाना क्षेत्र में महिला से कुंडल लूटने के मामले में दबोचे गए एक लुटेरे को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, फरार दूसरे साथी की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पकड़े गए आरोपित के पास पर्स और कैश बरामद हुआ है। शुक्रवार को थाना अमृतपुर के करनपुर गांव निवासी राम राजपूत अपनी बहन मंजू को बाइक से एटा जनपद के लहचोरा गांव स्थित रिश्तेदारी में ले जा रहे थे। ढमढेरा और बिराहिमपुर के बीच बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचा िदखाकर उन्हें रोककर महिला के कानों से कुंडल लूट लिए थे। शोर मचाने पर एक कार सवार ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों का पीछा किया, जिससे घबराकर बदमाश अनियंत्रित होकर गिर गए। ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद एक आरोपी शौचालय में छिप गया था, जिसे...