शाहजहांपुर, जून 12 -- पुवायां। 6 दिन पूर्व एक महिला के कुंडल नोच कर भागने वाले अज्ञात दो लुटेरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के गांव जिगनिया मुजफ्ता निवासी सोनपाल पुत्र अंम्भर ने बताया है कि 7 जून को दिन में 1:30 बजे वह अपनी पत्नी नन्ही देवी के साथ पुवायां से कुछ सामान लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में कनपरा पुल के 500 मी आगे शारदा नहर पटरी के पास दो अज्ञात बाइक सवार आए। और बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी के कानों के कुंडल छीनकर भागगए। उन्होंने पीछा किया लेकिन उनका पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी जिससे वह काफी डर गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर कुंडल नोच कर भागने वाले दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...