मथुरा, फरवरी 17 -- थाना अंतर्गत कस्बा के समीप सर्विस रोड पर रविवार शाम देवर के साथ बाजार जा रही महिला के कान से कुंडल छीनकर भागते बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान उसका साथी भाग गया। तलाशी के दौरान पकड़े बदमाश से तमंचा, कारतूस बरामद कर साथी की तलाश की जा रही है। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे गांव बेरी, फरह निवासी राजेश्वरी देवी अपने देवर लक्ष्मण सिंह के साथ बाइक से फरह बाजार से सामान लेने जा रही थी। ब्लॉक कार्यालय के समीप सर्विस रोड पर तेजी से बाइक पर मुंह पर ढाटा मारकर आये बदमाशों ने महिला के कान में झुमकी पर झपट्टा मारा और भाग गये। इस दौरान हडबड़ी में झुमकी बदमाशाों के हाथ से वहीं गिर गई। महिला के शोर मचाने पर लोग मौके की ओर आये और बदमाशों की सूचना पुलिस को दे पीछा किया। महिला को झुमकी मिल गयी। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश हाईवे से...