नई दिल्ली, मई 13 -- ज्योतिष शास्त्र में कुण्डली ही है जो आपके अभी के और आगे के बारे में जानकारी देती है और जो हो गया है वो भी जानकारी कुंडली से ही मिलती है। जैसे राजयोग आदि की जानकारी आप कुंडली से पा सकते हैं, वैसे ही अल्पायु योग भी कुंडली में साफ दिखता है। इससे कहा जाता है कि इस व्यक्ति की उम्र कम है। लग्नेश और आयु भावेश की दुर्बलता या नीच स्थिति भी अल्पायु का कारण बनती है। डॉ ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी से जानें आखिर क्या होता है अल्पायु योग। किसी की जन्म कुंडली में जब अष्टमेश की दशा या अंतर्दशा चलती है। साथ ही राहु एवं शनि की दृष्टि लग्न एवं लग्नेश पर पड़ती है तथा लग्नेश कमजोर होता है तो उसे स्थिति में व्यक्ति की मृत्यु अचानक हो सकती है। क्योंकि शरीर या मन अथवा व्यक्तित्व का निर्धारण लग्न एवं लग्नेश के बलाबल पर निर्भर करता है। इसी कारण...