नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति की कुंडली देखकर ही सभी जानकारियां प्राप्त हो जाती हैं। ज्योतिष में 12 ग्रह होते हैं। इन ग्रहों के आधार पर ही बताया जाता है कि कुंडली में शुभ प्रभाव है या अशुभ। किसी भी कुंडली में मुख्य तौर पर सूर्य, चंद्र, मंगल,गुरु, शनि और बुध की स्थिति को देखा जाता है। ये ग्रह अगर शुभ हैं तो व्यक्ति का जीवन सुखमय रहता है और अगर ये ग्रह अशुभ हैं तो व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि अशुभ प्रभाव से बचा नहीं जा सकता है। कुछ खास उपाय करने से ये ग्रह शुभ हो सकते हैं।आइए जानते हैं, कुंडली में अगर ग्रहों की स्थिति अशुभ है तो उन्हें शुभ करने के लिए क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ- हनुमान जी इस कलयुग में जागृत देव हैं। हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पू...