नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- ज्योतिष में शनि देव को कर्म, न्याय, अनुशासन और जीवन के संघर्षों का कारक माना जाता है। कुंडली में शनि की स्थिति देखकर व्यक्ति के जीवन पर उनके प्रभाव का आकलन किया जाता है। लेकिन हस्तरेखा शास्त्र में भी शनि की स्थिति जानने के कुछ संकेत बताए गए हैं। इसके लिए हथेली में मौजूद शनि पर्वत और भाग्य रेखा को देखा जाता है। मान्यता है कि इनकी बनावट और स्थिति से व्यक्ति के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव, संघर्ष और सफलता के बारे में संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं हथेली की कौन-सी रेखा शनि से जुड़ी होती है और इसके आधार पर शुभ-अशुभ प्रभाव कैसे समझे जाते हैं।हथेली में कहां होती है शनि रेखा? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली के मध्य भाग से निकलकर मध्यमा उंगली की ओर जाने वाली लंबी रेखा को भाग्य रेखा या शनि रेखा कहा जाता है। हाथ की सबसे लं...