नई दिल्ली, जून 23 -- कुंडली और उसके चार्ट को देखकर आपका दिमाग चकरा जाता है? अगर थोड़ी बहुत जानकारी हो तो आप भी अपनी कुंडली से आने वाले भविष्य का थोड़ा बहुत अनुमान आसानी से लगा सकते हैं। आज बात करेंगे लग्न चार्ट के सातवें घर की। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में कुंंडली के 7वें घर को शादी, पार्टनर और रिश्तों से जुड़ा माना जाता है। आज जानेंगे कि अगर किसी की कुंडली के सातवें भाव में चंद्रमा हो तो क्या होता है? बता दें कि चंद्रमा को मन, भावना और स्वभाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है। ऐसे में अगर किसी के सातवें घर में ये होता है तो शादीशुदा जिंदगी पर इसका साफ असर दिखता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 7वें घर में चंद्रमा होने पर व्यक्ति को बहुत ही प्यार करने वाला, समझदार और इमोशनल जीवनसाथी मिलता है जिसके रहने से जिंदगी काफी हद तक आसान होती है। हालां...