बिहारशरीफ, मार्च 30 -- कुंडलपुर महोत्सव : भगवान महावीर के जयंती समारोह में देश-विदेश की पहुंचे श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल ​नंद्यावर्त महल में रथयात्रा और पंचामृत अभिषेक के साथ श्रद्धा से मनी जयंती फोटो : कुंडलपुर 01 : कुंडलपुर में भगवान महावीर जयंती महोत्सव के मौके पर सोमवार को निकाली गयी शोभायात्रा में शामिल जैन श्रद्धालु। कुंडलपुर 02 : कुंडलपुर राजकीय महोत्सव में सोमवार को भगवान महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक करते समिति के प्रबंधक विजय जैन व अन्य। कुडलपुर 03 : कुंडलपुर राजकीय महोत्सव में नंदावर्त महल में पूजा समारोह में शामिल ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व अन्य ​नालंदा, निज संवाददाता। दो दिवसीय कुंडलपुर राजकीय महोत्सव का सोमवार से आगाज हुआ। भगवान महावीर की जन्मभूमि कुंडलपुर मे...