दुमका, मार्च 2 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सिमरा के कुण्डाडीह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 28 मार्च से 4 अप्रैल तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।जिसमें कथावाचक पंडित कुलदीप कृष्ण जी महराज के मुखारविंद से कथा कहा जायेगा। आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कार्य समिति का गठन किया गया तथा सभी सदस्यों को अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया गया। बैठक में वक्...