गुमला, मार्च 29 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला प्रखंड के कुंटवा में आयोजित डोल जतरा को लेकर आस्था,परंपरा और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल रहा। हनुमान मंदिर प्रांगण में हुए इस आयोजन में आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। सुबह से ही उत्सवी माहौल बना रहा और कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन जायसवाल समाज के जिला अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने फीता काटकर किया। मौके पर ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच विभिन्न गांवों से आए खोड़हा नृत्य दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी। लोकगीतों की धुन पर नर्तकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्द्धन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले दलों को कुर्सी,दरी व बर्तन देकर सम्मानित किया गया। शाम ढलते ही रात्रि जागरण और भजन संध्या का आयोजन हुआ। आयोजन के द...