कुंजाग्रांट की पेयजल समस्या का निदान करने को 24 घंटे में जागे जिम्मेदार
विकासनगर, जून 29 -- हिंदुस्तान असर : विकासनगर, संवाददाता। यह भी पढ़ें- कुंजाग्रांट की पांच हजार की आबादी 10 दिन से झेल रही पेयजल किल्लतपेयजल संकट पर प्रशासन की कार्रवाई तहसील क्षेत्र की कुंजा ग्रंट ग्राम पंचायत में पिछले कई दिनों से चले आ रहे गंभीर पेयजल संकट पर आपके अपने अखबार 'हिंदुस्तान' में समाचार प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर प्रशासन हरकत में आ गया। यूपीसीएल और जल संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी सोमवार को समस्या स्थल पर पहुंचे और तत्काल समाधान के निर्देश दिए। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, हरबर्टपुर उपखंड के एसडीओ विकास भारती, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राजेश निरवाल, एसडीओ बलवीर सजवाण की संयुक्त टीम ने ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। मौके पर ग्राम प्रधान मुसब्बर अली भी ग्रामीणों की समस्याएं लेकर उपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.