रांची, मार्च 13 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के कुंजला पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में गुरुवार देर रात चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर प्रज्ञा केंद्र में प्रवेश किया और वहां रखे सीसीटीवी कैमरा, डिजिटल कैमरा और नगद 15 हजार रुपये सहित हजारों रुपये मूल्य के अन्य सामानों की चोरी कर ली। बताया जाता है कि चोरों ने बड़ी ही सफाई से घटना को अंजाम दिया और सामान लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोगों और पंचायत कर्मियों ने पंचायत भवन का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना मुरहू थाना को दी गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नॉयल गॉडविन केरकेट्टा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी ह...