इटावा औरैया, मार्च 8 -- क्षेत्र के ग्राम कुंजपुर में नट मेला सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। नट बजानिया समाज की कला, संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले इस मेले में देश के विभिन्न प्रांत से लोग यहां पर पहुंचते हैं। गांव में स्थित नट बाबा आसाराम मंदिर परिसर में सोमवार दोपहर हवन पूजन के साथ इस मेले का शुभारंभ हो जाएगा। मेले में भाग लेने के लिए नट बजानिया समाज के परिवारों का विभिन्न प्रदेशों से यहां पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। नट बजानिया समाज के लोग लगभग दो शताब्दी पूर्व इसी गांव से निकलकर देश के विभिन्न हिस्सों में फैल गए हैं तथा नट बाबा आसाराम को नट बजानिया समाज के लोग अपने समाज का सबसे बड़ा आराध्य गुरु मानकर उनकी पूजा करते हैं। मेले में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...