प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- मदाफरपुर। कंधई थाना क्षेत्र के भीटी कला गांव में रामकुमार की बाग स्थित कुंए में रविवार शाम मिली मृत महिला की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। आसपास के लोगों का अनुमान है कि उसे दूर से मारकर यहां कुंए में फेंका गया है। मंगरौरा चौकी इंचार्ज भूपेश सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष है। उसने पीला सूट और लाल चूड़ियां पहनी थी। दोनों पैर के अंगूठे के बगल की अंगुली में बिछिया, कान में पीले धातु का आभूषण और लाल रगं की कांच की चूड़ियां पहनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...