प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- मदाफरपुर। कंधई थाना क्षेत्र के भीटी कला गांव निवासी रामकुमार के बाग में स्थित कुंए में रविवार शाम एक महिला का शव देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर फायरब्रिगेड के साथ पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव बाहर निकाला। हालांकि महिला की पहचान नहीं हो सकी। मंगरौरा चौकी इंचार्ज भूपेश सिंह ने बताया कि शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। महिला की शिनाख्त का प्रयास चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...