पाकुड़, मार्च 2 -- हिरणपुर थाना क्षेत्र के हाथकाठी गांव में एक युवक ने कुंए में फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सुमन दास के पुत्र शुभांकर दास (28 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी सोमवार तड़के करीब 03:00 बजे मृतक की बुआ को हुई। बताया जा रहा है कि रात में नींद खुलने पर उन्होंने कुएं के पास एक मोबाइल फोन पड़ा देखा। जब वह पास पहुंचीं तो युवक को मृत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद आनन-फानन में अन्य परिजनों को सूचना दी गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जाता है क...