प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 6 -- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवां गांव निवासी मनीता सिंह ने बिल्ली पाल रखी है। सोमवार रात पालतू बिल्ली अचानक कुएं में गिर गई। मंगलवार को काफी खोजबीन के बाद पता चला कि कुंए के अंदर से बिल्ली की आवाज सुनाई दे रही है। लोग कुंए में झांक कर देखा गया तो बिल्ली दिखी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई लेकिन ग्रामीण बिल्ली को कुंए से निकालने में असफल रहे। मनीता सिंह ने डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और घंटों प्रयास के बाद जाल के सहारे किसी तरह बिल्ली को जिंदा बाहर निकाले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...