सिमडेगा, जून 12 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हिनगीर नवाटोली में एक वृद्धा के कुएं में गिरने के कारण मौत हो गई। मृतका का नाम उर्सेला तिर्की बताया गया। घटना गुरुवार के देर शाम की है। बताया गया कि उर्सेला तिर्की अपने बगान के कुआं के पास अकेलो बैठी थी। अचानक अनियंत्रित होकर कुआं में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणो ने शव को कुंए से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। - यह भी पढ़ें- कमरे में कुंडी से लटकती महिला का शव बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...