एटा, अप्रैल 25 -- कुंआ में गिरने से युवक की मौत हुई थी। शनिवार को आई पोस्टमार्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। इससे पहले घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना जलेसर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी देवेश (25) पुत्र राकेश मेडिकल स्टोर पर काम करते थे और गुरुवार सुबह काम पर जाने की कहकर गया था उसके बाद से घर नहीं लौटा था। शुक्रवार सुबह युवक का शव घर के पास कुंआ में शव मिला। शव को बाहर निकालते हुए पोस्टमार्टम गृह भेजा गया था। दो चिकित्सीय पैनल डा. उत्सव जैन, डा. नित्यानंद की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम हुआ है साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई है। शरीर की पसली टूटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक खुद ही धोखे से गिर गया होगा। जलेसर पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर का इंतजार है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...