देवरिया, मई 22 -- देवरिया। सदर कोतवाली के खोराराम के समीप कुंआ में गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। कुशीनगर जिले के खड्डा उपनगर के वार्ड नंबर 10 निवासी विनोद राजभर पुत्र जगदीश राजभर मजदूर थे। खोराराम के समीप वह मजदूरी कर रहे थे। बुधवार को वह अचानक कुंए में गिर गए। लोगों के प्रयास से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।पशु यह भी पढ़ें- शराब और गोवध मामले में दो थानों के सात पर गैंगस्टर तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाईदेवरिया। सुरौली थाने की पुलिस ने दो पशु तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। जिसमें गैंगस लीडर अरमान निवासी नैपुरा नसिरुद्...