बरेली, जून 18 -- फरीदपुर। कुआंडांडा बिजली घर के संविदा लाइनमैन की सेवाएं समाप्त करने की एसडीओ ने संस्तुति कर दी है। एसडीओ ने अपनी रिपोर्ट एक्सईएएन को सौंप कर संविदा लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी है।  भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामदेव सिंह चौहान और उनके साथियों ने कुछ दिन पहले ऊर्जा मंत्री से कुआंडांडा के लाइनमैन मुख्तियार सिंह की शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि लाइनमैन ने अपने घर को बिजली उपकरणों का गोदाम बना रखा है। छापेमारी में भारी मात्रा में बिजली के उपकरण बरामद हुए थे। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फुंकने पर उपभोक्ताओं से चार से छह हजार रुपये लेकर लाइनमैन अपने पास रखे ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराता था। एसडीओ विपुल शुक्ला ने बताया कि आरोपी संविदा लाइनमैन का स्पष्टीकरण संतोष जनक नहीं पाया...