अमरोहा, दिसम्बर 1 -- हसनपुर, संवाददाता। मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा बीती 16 अगस्त की रात रहरा थाना क्षेत्र के गांव मटीपुरा में जिस घेर से 12 कुंतल 75 किलो डोडा बरामद किया, उसका मालिक तीन माह की कोशिश के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वह भी मुकदमे में नामजद था। उसके पास से 18 किलो 900 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच लाख रुपया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने रहरा पुलिस के संग मिलकर बीती 16 अगस्त की रात रहरा थाना क्षेत्र के मटीपुरा गांव के बाहरी छोर पर बने अमरपाल के घेर में दबिश दी थी। मौके से बरेली के हाफिजगंज निवासी यासीन व नासिर को गिरफ्तार करते हुए कुल 12 कुंतल 75 किलो डोडा पकड़ा गया था। आरोपियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। पुलिस की जांच-पड़ताल में पता लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.