नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के 368 रनों पर ऑलआउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल और जायसवाल ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने ना सिर्फ शतकीय साझेदारी की, बल्कि अपने- अपने अर्धशतक भी पूरे किए। एक वक्त तक लग रहा था यशस्वी जायसवाल अपना शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन वे 85 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। भारत को 130 के स्कोर पर पहला झटका लगा। भले ही यशस्वी अपना शतक पूरा ना कर पाएं हों, लेकिन दोनों बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारी से पिछले 10 सालों से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने जो बादशाहत बना रखी थी, उसे ध्वस्त कर दिया है।दोनों ओपनर्स ने फिफ्टी जड़ खत्म की 10 साल की बादशाहत दरअसल, न्यूजीलै...