चम्पावत, मार्च 20 -- राजकीय पौधालय मुड़ियानी में किसानों को कीवी फल पौध उत्पादन और बागवानी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान किसानों को कीवी की खेती के फायदों की जानकारी दी। डीएचओ मोहित मल्ली ने बताया कि किसानों को कीवी की उन्नत किस्मों, पौध उत्पादन तकनीक, रोपण विधि, पोषण प्रबंधन, रोग व कीट नियंत्रण तथा विपणन की जानकारी दी गई। किसानों को कीवी उत्पादन को आय का सशक्त स्रोत बनाने को प्रेरित किया गया। कीवी नीति-2025 की योजना के बारे में बताया। बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जनपद में लगभग पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल में कीवी बागानों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया है। योजना के तहत कृषकों को 70 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। शेष 30 प्रतिशत कृषक अंश होगा। बताया कि 50 नाली से अधिक क्षेत्र में कीवी बागवानी स्थापित करने पर 50 फीसदी अनुदान पहले आओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.