बेगुसराय, मार्च 10 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। गढ़हरा थाना क्षेत्र के कील मोहल्ले में सोमवार की रात मुख्य सड़क किनारे कठरे में खुले संचालित दो दुकानों को स्थानीय कुछ बदमाशों ने तोड़फोड़ करते हुए जमकर उत्पात मचाया। पीड़ित शंभू पासवान ने बताया कि हजारों का नुकसान हुआ है। पीड़ित शंभू पासवान, ओम प्रकाश व स्थानीय कई लोगों ने स्मैक नशीला पदार्थ का सेवन कर दो बाइक पर सवार तीन-चार बदमाशों पर चोरी करने का भी आरोप लगाया। बताया कि लोग के जुटने पर तीन बार हवाई फायरिंग की। इससे लोग दहशत में आकर छिप गए। पीड़ितों ने बताया कि रात में घटना की सूचना पुलिस को देने पर तत्क्षण संज्ञान लेते हुए पुलिस पहुंची। एक बदमाश को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा लेकिन बदमाश का खुला बदन होने के कारण झटका देकर वह भागने में सफल रहा। इधर, गढ़हरा थाना के प्रभारी कंचन कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.