लखनऊ, फरवरी 17 -- यूपी बोर्ड के मलिहाबाद स्थित जनता इंटर कॉलेज खडौंहां में बने परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी लकड़ी टूटी बेचों पर बैठकर परीक्षा देंगे। बेंच में बड़ी-बड़ी दरारे और छेद हैं। साथ ही बैठने की जगह पर कील निकलीं हुईं हैं। इन बेंचों पर परीक्षार्थी ठीक से बैठ भी नहीं सकते हैं। फिर सवा तीन घंटे तक बैठक कर परीक्षा कैसे देंगे? इस केन्द्र पर क्षेत्र के चार स्कूलों के 330 विद्यार्थी परीक्षा देने आएंगे। 'हिन्दुस्तान' ने मंगलवार को बोर्ड परीक्षा केन्द्रों की पड़ताल की। कई केन्द्रों में बच्चों के बैठने की दिक्कतें, गंदे शौचालय, पेयजल,केन्द्रों के बाहर गंदगी समेत केन्द्रों के मुख्य गेट पर कैमरे न लगने सहित कई खामियां मिली। बहुत से केन्द्र इस दौरान ऐसे भी मिले जहां व्यवस्था चाक चौबस्त मिलीं। जनता इंटर कॉलेज में कमरा संख्या 5 ,6 और हॉल सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.