कानपुर, अप्रैल 19 -- पुखरायां, संवाददाता। स्थानीय कस्बे में अक्षय तृतीया में भी सुधारों की दुकानों में सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का ग्राहक ही दुकानों पर आए और उन्होंने न के बराबर खरीददारी की। सराफा दुकानदारों ने बताया कि अधिकांश की तो बोहनी ही नहीं हुई। जबकि कुछ लोगों ने कील और बाली खरीद कर अक्षय तृतीया का शगुन पूरा किया है। पुखरायां के बड़े सराफा कारोबारी संजय बंसल, पुरूषोत्तम अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अंशु गोयल, रामजी गोयल, गोपाल गोयल, मुरारी गोयल, राघव वर्मा आदि दुकानदारों ने बताया कि सोने व चांदी के भाव में प्रतिदिन आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोगों का मोह सोने और चांदी से भंग हुआ है। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीय पर ढाई करोड़ का हुआ कारोबार रविवार को अक्षय तृतीया पर्व पर भी इक्का-दुक्का ग्राहक ही दुकान पर आए हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष ...